दिल्ली के 14 सबसे प्रेतवाधित डरावनी जगह | Delhi ke 14 Sabse Drawani Jagah ki List
दोस्तों आज मैं आपके लिए 14 Haunted Places in Delhi in Hindi की लिस्ट लेकर आया हूँ। जिसमे दिल्ली के कई इलाकों में जहाँ बहुत प्रेत की कहानियां प्रचलित है के बारे में बताने वाला हु।
दोस्तों भूत प्रेत होते है या नहीं ये साबित करना थोड़ा मुश्किल है। लेकिन भूत प्रेत का नाम सुनकर अच्छे से अच्छे लोग भी डर जाते है। हमारे भारत देश में यूं तो कई प्रेतवाधित जगह की कहानियाँ है, लेकिन दिल्ली जैसे तेजी से दौरते बड़े शहर में भी भूत हो सकते है… ये थोड़ा अजीब लगता है।
दिल्ली जितनी दिन में सुन्दर लगती है देखने में और रात होते ही दिल्ली के कुछ जगह उतने ही डरावने हो जाते है। दिल्ली में कुछ Haunted जगह है जो बहुत डरावने है। दिल्ली के ऐसे ही कुछ जगह के बारे में आज मै आपको बताने जा रहा हु जो प्रेतवाधित है
दिल्ली के 14 सबसे प्रेतवाधित डरावनी जगह: 14 Most Haunted Horror Places Of Delhi
1. Delhi Cantonment – दिल्ली छावनी
![]() |
14 Haunted Places in Delhi in Hindi |
दिल्ली छावनी यानि दिल्ली कैंट के नाम से भी जाना जाता है। इस एरिया में चारों तरफ पेड़ ही पेड़ नज़र आते है। ये दिखने में एक छोटे जंगल जैसा प्रतीत होता है। ये दिन में बहुत सूंदर दीखता है, आपको दिन में लगेगा नहीं आपको की यहाँ कोई भूत प्रेत हो सकती है। इसे ब्रिटिश इंडियन आर्मी द्वारा स्थापित किया गया था।
कहा जाता है की एक बुजुर्ग महिला सफेद लिबास में लोगों से लिफ्ट मांगती है, अगर कोई उसे लिफ्ट नहीं देता है या उससे आगे निकल जाता हैं तो ये आत्मा उस गाड़ी का पीछा करती है या उस गाड़ी से तेज़ भागती है। बहुत से लोगो ने उन्हें देखे जाने की बात की है।
लेकिन सबसे अच्छी बात है की इस आत्मा ने किसी को कोई नुकसान नहीं पहुंचाया है। इसे दिल्ली में सबसे प्रेतवाधित स्थान का दर्जा दिया गया है। लोगो का मानना है की ये किसी टूरिस्ट यात्री की आत्मा है जो इस इलाके में मर गयी होगी और लोगो से लिफ्ट मांगती है।
आप एक बार इस जगह पर जाकर घूमिये लेकिन रात में सोच समझ कर जाईयेगा।
दुनिया के अजीबो गरीब जगह.
भानगढ़ का किला प्रेतवाधित रहस्यमय कहानियां.
2. Firoz Shah Kotla Fort – फिरोजशाह कोटला किला
![]() |
14 Haunted Places in Delhi in Hindi |
किलों के लेकर हमारे दिमाग में वैसे भी भूत प्रेत होने की कहानियों पर विश्वास करना मुश्किल नहीं है। फिरोजशाह कोटला किला को तुगलक वंश के फिरोज शाह तुगलक ने 1354 में बनवाया था। लेकिन आज ये सिर्फ खंडहर दिखती है। लोगो का कहना है की इस खंडहर में जिन्नो का साया है उनका कब्ज़ा है। लोग यहाँ हर गुरुवार की शाम को मोमबती और अगरबत्ती जला देते है। और दूध और अनाज रखते है ताकि वो उनकी मन्नत को पूरा कर दे। कुछ लोगो को यहाँ थप्पड़ मारने और धकेले जाने जैसा महसूस भी हुआ है।
14 Haunted Places in Delhi. strange places in Delhi.
Top 12 Network Marketing Books in Hindi
3. Khooni Nadi खुनी नदी रोहिणी
![]() |
14 Haunted Places in Delhi in Hindi |
दिल्ली में एक नदी ऐसी भी है जहाँ भूत होने का दावा किया गया है। ये नदी रोहिणी में स्थित है माना जाता है की इस नदी के पास जो कोई भी जाता है ये नदी उसको मार डालती है। इस इलाके में बहुत सन्नाटा रहता है इसलिए इस नदी के पास वैसे भी कोई नहीं जाता। यहाँ आये दिन लाशें मिलती रहती है नदी के पास। इस कारन से ये नदी हॉन्टेड जगहों में शुमार है।
4. Malcha Mahal – मलछा महल
![]() |
14 Haunted Places in Delhi in Hindi |
7 भारतीय पौराणिक-कथा पुस्तकें.
ये महल दक्षिणी रिज में स्तिथ है। ये दुनिया के कुछ डरावने प्रेतवाधित जगहों में से एक है। इस महल को फिरोजशाह तुग़लक़ ने बनवाया था। ताकि शिकार के दौरान वो इस महल में आराम कर सके। मलचा महल सदियों से वीरान पड़ी है जिस वजह से ये महल आज खंडहर में बदल चुकी है।
1985 में अवध घराने से ताल्लुक रखने वाली बेग़म विलायत अपने 2 बच्चों और 5 नौकरों के साथ इस महल में रहने आयी थी। कहा जाता है की बेग़म विलायत ने खुद को यहाँ बंद कर लिया। 10 सितम्बर 1993 को बेग़म विलायत ने इसी महल में आत्महत्या कर ली। कहा जाता है की बेग़म विलायत की आत्मा इस महल में भटकती है
5. भूली भटियारी का महल, झंडेवालान Bhuli Bhatiyari ka Mahal
![]() |
14 Haunted Places in Delhi in Hindi |
दुनिया के सबसे अमीर उद्यमी.
भूली भटियारी का महल दिल्ली के झंडेवालान में स्थित है। ये महल किसी ज़माने में तुग़लक़ों का शिकारगाह हुआ करता था।
इस महल का नाम इस महल का देखभाल करने वाली के नाम पर पड़ा “भूली भटियारी”। लोगो का कहना है की यहाँ से बहुत अजीबो गरीब आवाज़े सुनाई देती है। रात में इस महल के आस पास भी कोई नहीं भटक सकता।
इस महल को लोग प्रेतवाधित या हॉन्टेड मानते है।
14 Haunted Places in Delhi, amazing places in Delhi in hindi
6. Khooni Darwaza ख़ूनी दरवाज़ा
![]() |
14 Haunted Places in Delhi in Hindi |
Freedom Fighters Biography Books.
खुनी दरवज़ा नाम से ही डरावना प्रतीत होता है। इस ऐतिहासिक स्मारक के आस-पास कई बार खून से लथपथ चीखने और रोने की आवाजें सुनी जा सकती हैं। दिल्ली के सबसे अधिक भूतिया जगह में इसकी उपस्थिति के पीछे कारणों के कई अलग-अलग कहानियां हैं, जैसे यहाँ बहादुर शाह जफ़र के तीन बेटों को अंग्रेजो ने गोली मार दी थी।
और अंग्रेजों द्वारा स्वतंत्रता सेनानियों की फांसी। जो भी कारण हो, इस गेट की दीवारों के बिच से तापमान में अचानक गिरावट आ जाती है ऐसा कहा जाता है कहा जाता है। कहते है बहादुर शाह जफ़र के तीनों बेटों की आत्माये आज भी भटकती है यहाँ।
7. Sanjay Van संजय वन
![]() |
14 Haunted Places in Delhi in Hindi |
Sanjay van delhi haunted story: संजय वन किशनगढ़ और महरौली के नजदीक 10 किमी में फैला जंगल दिन के दौरान बच्चों और प्रकृति प्रेमियों के लिए घूमने का बहुत अच्छा स्थल है। यह वन तब तक बहुत सुन्दर दीखता है जब तक की दिन रात में न बदल जाये। हँसते हुए बच्चों वाली बड़ी उम्र की बुजुर्ग महिलाएं आपको उस अंधेरे में ले जा सकती हैं जहाँ से आप बाहर नहीं आ सकते हैं।
अचानक धक्का, गूंजती हुई थपकी, गर्मियों की रातों में कोहरे का दिखना आपको अजीब लग सकता है। कहा जाता है की यहाँ बच्चो के रोने और चीखने की आवाज़े सुनाई देती है। लोगो को दिन में भी कई बार धकेलने जैसा अनुभव हुआ है।
इसे भी पढ़े – 10 Most Romantic Books
8. Jamali-Kamali’s Tomb and Mosque – जमाली-कमाली का मकबरा और मस्जिद
![]() |
14 Haunted Places in Delhi in Hindi |
भारत के 10 सबसे बड़े मोटिवेशनल स्पीकर्स
जमाली-कमाली का मकबरा दिल्ली के महरौली में स्थित है। यहां सोलवहीं शताब्दी के सूफी संत जमाली और कमाली दोनों भाइयों की कब्रे मौजूद है। लोगो का मानना है की इस जगह पर जिन्नात रहते है। बहुत लोगों को यहाँ डरावने अनुभव हुए है। कहा जाता है की जमाली लोधी राज में उनके कवी हुआ करते थे।
कहा जाता है की जमाली के मकबरे का काम हुमायूँ ने शुरू करवाया था। इस मकबरे में दो संगमरमर की सफ़ेद कब्र है एक जमाली की और एक कमाली की। लोगों के अनुशार यहाँ औरतों के रोने की आवाज़े आती है। लोगो को धक्का मारने की शिकायत मिलती रहती है यहाँ।
14 Haunted Places in Delhi, most dangerous haunted places in Delhi
9. Agrasen’s Baoli – अग्रसेन की बावली
![]() |
14 Haunted Places in Delhi in Hindi |
ये बावली दिल्ली के कनाट प्लेस से थोड़ी ही दुरी पर स्थित है। माना जाता है की महाराजा अग्रसेन ने 14 शताब्दी में इस बावली का निर्माण शुरू करवाया था। इस बावली की लम्बाई 60 मीटर और चौड़ाई 15 मीटर है। इसे भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) द्वारा संरक्षण प्राप्त है।
किसी समय में इस बावली में हमेशा पानी भरी रहती थी, लेकिन अब यह सुख चुकी है और थोड़ी बहुत अभी भी ताली में पानी मौजूद है। ऐसा माना जाता था की पानी लोगो को आत्महत्या करने के लिए उकसाता था। लेकिन अभी पानी तो नहीं है लेकिन अभी भी कई लोगो को यहाँ फुसफुसाने और धकेलने जैसा अनुभव हुआ है।
10. House No. W-3, Greater Kailash-1 – हाउस नम्बर W -3, ग्रेटर कैलाश-1
![]() |
Image Source – www.flickr.com |
हाउस नम्बर W -3, ग्रेटर कैलाश-1 दिल्ली के पौष इलाको में से एक है। लेकिन यहाँ एक ऐसा घर भी है जहाँ भूतों का वास है। कहा जाता है की इस घर में बुजुर्ग दम्पति की हत्या कर दी गयी थी, और उनकी लाश को वही की टंकी में डाल दी थी। और उनकी लाश को पुलिस को ढूंढ़ने में महीनो लग गए थे।
वहां के निवासियों का कहना है की उस घर से किसी के रोने और चिल्लाने की आवाज़े आती है। अब इस माकन को भुतहा घोषित गया है। उनके आस पास के लोग अब उस घर से दूर रहते है।
11. Lothian Cemetery – लोथियन का कब्रिस्तान
![]() |
14 Haunted Places in Delhi in Hindi |
कब्रिस्तान जिसका नाम सुनते ही हमारे मन में आ जाता है की वह जरूर भूत होंगे। दिल्ली जैसे शहर में एक ऐसा कब्रिस्तान है जहाँ जाने से लोगो की रूह कांप जाती है। लोथियन का कब्रिस्तान पुरानी दिल्ली के ISBT के पास मौजूद है। ये कब्रिस्तान एक ईसाई कब्रिस्तान है। जहाँ लोगो का कहना है की वहाँ पर एक सर कटा भूत को देखा जा चूका है।
यहाँ लोगो को किसी के हसने या रोने की आवाज़े आती है। कहा जाता है की जब भारत पर अंग्रेजो ने राज कर लिया उस समय एक अंग्रेज ने प्यार में सबकुछ हार कर अपना गाला काट लिया था। और वो आज तक इस कब्रिस्तान में भटक रहा है।
14 Haunted Places in Delhi, the most haunted house in Delhi in Hindi
12. Mutiny Memorial – विद्रोह स्मारक
![]() |
14 Haunted Places in Delhi in Hindi |
1857 के विद्रोह में, कई भारतीय और ब्रिटिश सैनिक मारे गए। इस इमारत का निर्माण ब्रिटिश सैनिकों के सम्मान में किया गया था, लोगों द्वारा यहां कई असाधारण दृश्य देखे गए हैं। कुछ लोगो ने यहाँ इंसान के शरीर के अलग अलग टुकड़ों को रेंगते देखा है। यहाँ लोगों को अजीब अजीब आवाज़े सुनने को मिलती है। यह दिल्ली में सबसे प्रेतवाधित स्थानों में से एक है।
14 Haunted Places in Delhi, haunted house in Delhi in hindi
13. Dwarka (Sector 9) Metro Station – द्वारका (सेक्टर 9) मेट्रो स्टेशन
![]() |
14 Haunted Places in Delhi in Hindi |
ये मेट्रो स्टेशन द्वारका में है जहाँ लोगो का कहना है की ये मेट्रो स्टेशन एक प्रेतवाधित जगह है। लोगों ने एक महिला की आकृति देखी है, गायब होने से पहले उन पर झपटा है, लोगों ने उनकी चीख की आवाजे सुनी है।
कुछ लोगों ने मेट्रो स्टेशन से बाहर निकलते समय एक धक्का मारने जैसा महसूस किया है, पर पीछे मुड़कर देखने पर अंधेरे के अलावा कुछ भी नहीं। शायद यह एक आत्मा है, एक शरीर को भरने के लिए खोज, या शायद सिर्फ एक महिला, जो एक बार अपनी ट्रेन के इंतजार में फिसल गई। सच में, कौन, जानता है?
14. Chor Minar – चोर मीनार
![]() |
14 Haunted Places in Delhi in Hindi |
चोर मीनार हौज़ खास में स्थित है। हौज़ खास को अलाउद्दीन खिलजी ने स्थापित किया था। इसी मीनार में बहुत सारे छेद है इस छेद में अलाउद्दीन अपने दुश्मनों के कटे हुए सरों को रखता था। ताकि दुश्मन ये देख कर अलाउदीन से खौफ खाये। कहा जाता है की इस मीनार के आस पास उन सर कटे हुए लोगों की आत्माये भटकती है। और कहा जाता है की रात के वख्त इस मीनार के आस पास भी नहीं भटकना चाहिए।
आशा करता हु आपको मेरा ये पोस्ट 14 Haunted Places in Delhi in Hindi पसंद आया होगा।
आज हमने delhi ki haunted jagah, दिल्ली के हॉन्टेड जगह, haunted places in delhi cantt in hindi, हॉन्टेड प्लेस इन दिल्ली कैंट इन हिंदी, Sanjay Van, haunted house near me, haunted stories, डरावनी कहानियां, haunted places in delhi in hindi, haunted places in delhi stories in hindi, haunted place in delhi in hindi, top 10 haunted places in delhi in hindi, haunted places in delhi ncr in hindi, haunted places in delhi list, delhi ki sabse haunted jagah, दिल्ली के सबसे हॉन्टेड जगह, के बारे में जाना।
Read more Like this
मिलते है अगले पोस्ट में तब तक के लिए बाय बाय सायोनारा
एक सवाल आपके लिए। .. क्या आप इनमे से किसी भी हॉन्टेड जगह पर गए है ? यदि हाँ तो आपका कैसा अनुभव था? हमें कमेंट में बताये