Table of Contents
hide
ई-श्रम पोर्टल पंजीकरण | E-Shram Portal Online Registration | ई-श्रम पोर्टल लॉगिन | ई-श्रम पोर्टल ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म | E Shram Portal Apply Online | e Shramik Card Registration | UAN Card , NDUW Card Online Apply
भारत देश में असंगठित क्षेत्रों से जुड़े श्रमिकों के लिए भारत सरकार विभिन्न प्रकार की योजनाएं लाती रहती है। ताकि हमारे देश के श्रमिक सशक्त और आत्मनिर्भर बन सकें। भारत सरकार ने श्रमिकों के हितों के लिए श्रमिक पोर्टल की शुरूआत की है। e-Shram portal असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों का डाटा इकट्ठा किया जाएगा।
e-Shram योजना में लगभग 43.7 करोड़ असंगठित क्षेत्र के कामगारों का ई श्रम कार्ड बनाया जाएगा। इस ई श्रम योजना के माध्यम से केंद्र सरकार और राज्य सरकार द्वारा शुरू की गई योजनाओं का श्रमिक सीधे लाभ ले पाएंगे।
नमस्कार दोस्तों मेरा नाम है मोहम्मद सैफ आज मैं आपको ई-श्रम पोर्टल के बारे में पूरी जानकारी देने वाला हु जैसे – ई-श्रम पोर्टल पर पंजीकरण करने की प्रक्रिया, लॉगइन, उद्देश्य, लाभ, विशेषताएं, पात्रता, महत्वपूर्ण दस्तावेज आदि।
तो दोस्तों आप इस ब्लॉग को पूरा पढ़ियेगा।
E-Shram Portal Short Detail
पोर्टल | ई श्रम पोर्टल |
लांच | भारत सरकार |
लाभार्थी | श्रमिक |
उद्देश्य | श्रमिकों का डाटा एकत्रित करना |
आधिकारिक वेबसाइट | https://eshram.gov.in/ |
वर्ष | 2021 |
ई-श्रम पोर्टल 2022- E-Shram Portal 2022

ई-श्रम पोर्टल केंद्रीय रोजगार मंत्री द्वारा शुरू किया गया।
इस योजना के अनुसार E Shram Portal के माध्यम से देश के 38 करोड असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों का नेशनल डेटाबेस बनाया जाएगा।
इस योजना के अनुसार देश के सभी श्रमिकों का नाम, पता, शैक्षिक योग्यता, कौशल का प्रकार, परिवार से संबंधित जानकारी आदि फीड की जाएगी। ई-श्रम में सभी पंजीकृत श्रमिकों को एक 12 अंकों वाला E Shram Card दिया जायेगा जो की पुरे देश में मान्य होगा। इस कार्ड के माध्यम से सभी प्रकार की उपलब्ध सरकारी योजनाओं की सुविधाएँ प्रदान की जाएगी।
E Shram Card में सभी श्रमिकों को उनके काम के आधार पर बांटा जाएगा। जिसकी सहायता से उन्हें रोजगार प्रदान करने में आसानी होगी। इस डेटा के जरिये सरकार सभी जरूरत मंद श्रमिकों को सरकार द्वारा लॉन्च किये गए योजनाओं को सीधे पंहुचा पायेंगे। इस E Shram Portal योजना का संचालन लेबर एंड एंप्लॉयमेंट मिनिस्ट्री द्वारा किया जाएगा।
ई-श्रम पोर्टल के स्टेक होल्डर / E-Shram Portal Stakeholders
- मिनिस्ट्री ऑफ लेबर एंड एंप्लॉयमेंट (ministry of labor and employment)
- मिनिस्ट्री ऑफ इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी (ministry of electronics and information technology)
- नेशनल इनफॉर्मेटिक्स सेंटर (National Informatics Center)
- स्टेट/यूटी गवर्नमेंट (State/UT Govt.)
- लाइन मिनिस्ट्रीज/डिपार्टमेंट ऑफ सेंट्रल गवर्नमेंट (Line Ministries/Department of Central Government)
- वर्कर्स फैसिलिटेशन सेंटर एंड फील्ड ऑपरेटर (Workers Facilitation Center and Field Operator)
- अनोर्गनाइज्ड वर्कर्स एंड देयर फैमिली (Unorganized workers and their families)
- यूआईडीएआई (UIDAI)
- एनपीसीआई (NPCI)
- ईएसआईसी (ESIC)
- ईपीएफओ (EPFO)
- सीएससी – एसपीवी (CSC – SPV)
- डिपार्टमेंट ऑफ पोस्ट थ्रू पोस्ट ऑफिस (Department of Post through Post Office)
- प्राइवेट सेक्टर पार्टनर (private sector partner)
Mukhyamantri Vridhjan yojana (SSPMIS)
Mukhyamantri Kanya Utthan Yojana
ई-श्रम पोर्टल का उद्देश्य – Objective of e-Shram Portal

E-Shram Portal का मुख्य उद्देश्य है देश के सभी असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों का केंद्रीकृत डेटाबेस का निर्माण करना है। ई-श्रम पोर्टल एक और उद्देश्य है सरकार द्वारा दि जाने वाली सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के लाभ सीधे इन श्रमिकों तक पहुंचाया जा सके। E-Shram Portal के माध्यम से सभी सरकारी सामाजिक योजनाओं का एकीकरण किया जाएगा।
E-Shram पोर्टल की सहायता से सभी श्रमिकों को उनके हुनर के हिसाब से रोजगार दिया जा सकेगा।
ई-श्रम पोर्टल के लाभ तथा विशेषताएं
- ई श्रम पोर्टल को केंद्रीय रोजगार मंत्री भूपेंद्र यादव द्वारा शुरुआत की गई है।
- ई श्रम पोर्टल की सहायता से देश के आर्थिक करो असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों का नेशनल डाटा तैयार किया जाएगा।
- E-Shram पोर्टल की सहायता से देश के सभी मजदूरों रेहड़ी पटरी वालों एवं घरेलू कामगारों को एक साथ कनेक्ट किया जाएगा।
- इस E-Shram Portal श्रमिक का नाम, पता, शैक्षिक योग्यता, कौशल का प्रकार, परिवार से संबंधित जानकारी आदि मांगी जाएगी।
- इस पोर्टल की सहायता से श्रमिकों को कई तरह की अन्य सुविधाएं भी दी जाएगी।
- इसमें सभी पंजीकृत श्रमिकों को 12 अंकों का E-Shram Card दिया जाएगा जो देश के सभी क्षेत्रों में मान्य होगा।
- इस योजना के माध्यम से सरकार सभी सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का लाभ सीधे श्रमिकों को दे पाएगी।
- इस योजना में सभी श्रमिकों को उनके काम के आधार पर बांटा जाएगा जिससे उन्हें रोजगार प्रदान करने में सहायता मिलेंगी।
असंगठित क्षेत्र क्या होता है? / What is the unorganized sector?
असंगठित क्षेत्र में ऐसे लोग आते है जो सैलरी पर काम नहीं करते, या जिनकी इनकम फिक्स नहीं होती। संगठित क्षेत्र वह है जो निजी या सार्वजनिक क्षेत्र के मजदूरों से मिलकर बनता है जो कई अन्य लाभ प्राप्त करते हैं जिसमें भविष्य निधि और ग्रेच्युटी के रूप में अवकाश और सामाजिक सुरक्षा शामिल होते हैं। यदि आप संगठित क्षेत्र से जुड़े है तो आप e-Shram Yojana का लाभ नहीं ले सकते।
असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के कुछ उदाहरण निचे दिए गए हैं :-
- सीमांत किसान
- कृषि मजदूर
- शेरक्रॉपर्स
- मछुआरे
- पशुपालन करने वाले लोग
- बीड़ी बनाने वाले लोग
- लेवलिंग और पैकिंग से जुड़े मजदूर
- भवन और निर्माण से जुड़े मजदूर
- चमड़े का काम करने वाले लोग
- बुनकरों
- बढ़ाई
- नमक का कार्य करने वाले मजदूर
- ईट भट्टों और पत्थर की खदानों से जुड़े मजदूर
- आरा मिल में काम करने वाले मजदूर
NDUW मे रजिस्ट्रेशन क्यों करें ? / NDUW Card Kyun Banaye
E-Shram Portal मैं रजिस्ट्रेशन करने का सबसे पहला कारण है असंगठित श्रमिकों को सामाजिक सुरक्षा की योजनाओं का लाभ मिलेगा।
आपके रजिस्ट्रेशन करने से सरकार के पास सभी श्रमिकों का एक डेटाबेस तैयार होगा जिसकी सहायता से सरकार उन्हें मदद पहुंचा पायेगी।
इस डेटाबेस की सहायता से सरकार सभी प्रवासी श्रमिकों को देखकर उन्हें बेहतर रोजगार प्रदान करेगी।
UP Jansankhya Kanoon
Beti Bachao Beti Padhao
Eshram Scheme Eligibility Criteria / ई श्रम पात्रता एवं मापदंड
- e Shram Card या UAN Card प्राप्त करने के लिए नीचे बताए गई पात्रता एवं मापदंडों को पूरा करें।
- e Shram Card पाने के लिए आवेदनकर्ता कि उम्र 15-59 वर्ष होनी चाहिए।
- आवेदनकर्ता टेक्स के दायरे में न आता हो।
- E shram Scheme में आवेदन करने वाला EPFO या ESIC का सदस्य नहीं होना चाहिए
- इसमें आवेदन करने के लिए संगठित क्षेत्र का कामगार होना जरूरी है।
ई श्रम कार्ड के लिए दस्तावेज / Required Documents For UAN Card
- आधार कार्ड
- आय प्रमाण पत्र
- व्यवसाय प्रमाण पत्र
- कौशल प्रमाण पत्र
- मोबाइल नंबर
Pradhan Mantri Awas Yojana List
Kanya Sumangala Yojana
ई-श्रम पोर्टल में विभिन्न योजनाएं एवं पात्रताएं / Various Schemes and Eligibility in E-Shram Portal
1.प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना – PM Shram Yogi Mandhan Yojana (PMSYM)
PM Shram Yogi Mandhan Yojana में 60 वर्ष की आयु पूर्ण होने के बाद लाभार्थी को ₹3000 की पेंशन धनराशि दि जाती है। इस योजना में यदि पेंशन धारक की मृत्यु हो जाती है तो पेंशनर के पति या पत्नी को 50% पेंशन की राशि दि जाती है। इस योजना में पेंशन धारक को 50% राशि जमा करनी होती है ओर बांकी का 50% केंद्र सरकार देती है। इस योजना का प्रतिमाह प्रीमियम ₹55 से ₹200 के बीच होता है।
पात्रता
- आवेदक का असंगठित क्षेत्र का श्रमिक होना चाहिए।
- आवेदनकर्ता की मासिक आय 15000 रूपये से कम होनी चाहिए।
- आवेदनकर्ता की उम्र 18 से 40 के बिच होनी चाहिए।
- जो व्यक्ति टैक्स भरता है वह इसमें आवेदन नहीं कर सकता।
- EPFO, NPS और ESIC से जुडा व्यक्ति इसमें आवेदन नहीं कर सकता।
- आवेदक के पास आधार कार्ड होना अनिवार्य है।
- आवेदक के पास सेविंग बैंक अकाउंट या जनधन बैंक अकाउंट होना आवश्क है।
नेशनल पेंशन स्कीम फॉर शॉपकीपर, ट्रेडर्स एंड सेल्फ एंप्लॉयड पर्सन – National Pension Scheme for Traders and Self Employed Persons
इस योजना में लाभार्थी को 60 वर्ष की आयु के बाद ₹3000 पेंशन के रूप में दिया जाता है। इस योजना में आधा राशि लाभार्थी जमा करता है ओर आधा राशि केंद्र सरकार जमा करती है। इस योजना की प्रीमियम राशि ₹55 से लेकर ₹200 तक होती है।
पात्रता
- आवेदनकर्ता देश का स्थाई निवासी होना चाहिए।
- आवेदनकर्ता की आयु 18 से 40 वर्ष होनी चाहिए।
- आवेदक का सालाना टर्नओवर 1.5 करोड़ से कम होना चाहिए।
- आवेदक EPFO, ESIC, PMSYM का लाभार्थी नहीं होना चाहिए।
- इस योजना का लाभ छोटी दुकानें, रेस्टुरेंट, होटल आदि के व्यक्ति ले सकते है
प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना – Pradhan Mantri Jeevan Jyoti Bima Yojana ( PMJJBY)
इस योजना में यदि किसी भी लाभार्थी की मृत्यु होती है तो उसके नॉमिनी को ₹200000 की धनराशि प्रदान की जाती है। इस योजना को डिपार्टमेंट ऑफ फाइनेंशियल सर्विस द्वारा कार्यान्वित होती है। यह योजना बैंक द्वारा प्रदान की जाती है।
पात्रता
- आवेदनकर्ता देश का स्थाई निवासी होना चाहिए।
- आवेदनकर्ता की आयु 18 से 50 वर्ष होनी चाहिए।
- आवेदक के पास सेविंग बैंक अकाउंट या जनधन बैंक अकाउंट होना आवश्क है।
प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना – PM Suraksha Bima Yojana (PMSBY)
इस योजना में यदि किसी लाभार्थी का किसी दुर्घटना में मौत हो जाती है या विकलांग हो जाता है तो ₹200000 की राशि दि जाती है। लाभार्थी यदि पूरी तरह विकलांग नहीं होता है तो ₹100000 की राशि दि जाती है।
पात्रता
- आवेदनकर्ता देश का स्थाई निवासी होना चाहिए।
- आवेदनकर्ता की आयु 18 से 70 वर्ष होनी चाहिए।
- आवेदक के पास सेविंग बैंक अकाउंट या जनधन अकाउंट होना आवश्क है।
अटल पेंशन योजना- Atal Pension Scheme (APY)
इस योजना में सरकार लाभार्थी को ₹1000 से लेकर ₹5000 तक की पेंशन राशि प्रदान करती है। लाभार्थी के मृत्यु के बाद उसके नॉमिनी को एकमुश्त राशि भी प्रदान की जाती है।
पात्रता
- आवेदनकर्ता देश का स्थाई निवासी होना चाहिए।
- आवेदनकर्ता की आयु 18 से 40 वर्ष होनी चाहिए।
- आवेदक के पास सेविंग बैंक अकाउंट होना आवश्क है।
PDS – सार्वजनिक वितरण प्रणाली
सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) के माध्यम से लाभार्थी को प्रतिमाह 35 किलो चावल या गेहूं दिया जाता है। इसके अलावा जो भी लाभार्थी गरीबी रेखा से ऊपर है उन्हें 15 किलो खाद्य पदार्थ प्रदान किए जाते हैं।
इसी योजना में सरकार ने प्रवासी कामगारों को जहां भी वे काम कर रहे हैं, वहा उन्हें रासन देने के लिए वननेशन-वनराशनकार्ड (ओएनओआरसी) को लागू किया जा रहा है।
पात्रता
- आवेदनकर्ता देश का निवासी होना चाहिए।
- गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले परिवार इसके पात्र है।
- जिस परिवार में 15 से 59 वर्ष की आयु के बीच का कोई सदस्य नहीं है।
- वह व्यक्ति जिसके पास कोई स्थायी नौकरी नहीं है।
- जिस परिवार में कोई दिव्यांग व्यक्ति है वह भी इस योजना का लाभ प्राप्त करने के योग्य है।
प्रधानमंत्री आवास योजना -ग्रामीण-Pradhan Mantri Awaas Yojana Gramin (PMAYG)
PMAYG योजना में सरकार समतल एरिया में घर बनाने के लिए 1.2 लाख रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान करती है। इसके अलवा पहाड़ी एरिया में घर बनाने के लिए सरकार 1.3 लाख रुपया की आर्थिक सहायता प्रदान करती है।
पात्रता
- आवेदनकर्ता भारत का निवासी हो।
- वह व्यक्ति जिसके पास कोई भी स्थाई नौकरी नहीं है, वह इसके पात्र है।
- जिस परिवार में कोई दिव्यांग व्यक्ति है वह भी इस योजना का लाभ प्राप्त करने के योग्य है।
राष्ट्रीय कृषि विकास योजना (RKVY)
नेशनल सोशल असिस्टेंट प्रोग्राम- National Social Assistance Scheme (NSAC)
इस योजना में सरकार ₹1000 से लेकर ₹3000 की पेंशन प्रदान करती है। यह एक प्रकार का पेंशन योजना है। इस योजना में पेंशर को 300 से लेकर ₹500 तक के प्रीमियम का भुगतान प्रतिमाह करना होता है।
पात्रता
- आवेदनकर्ता भारत का निवासी होना चाहिए।
- इस योजना का लाभ वह व्यक्ति भी ले सकता है जिसके पास आय के साधन कम है या फिर बिल्कुल नहीं है।
आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना-Pradhan Mantri Ayushman Bharat Yojana (AB-PMJAY)
इस योजना में केंद्र सरकार बिना किसी प्रीमियम का भुगतान करें ₹500000 तक का स्वास्थ्य बीमा प्रदान करती है।
पात्रता
- वह नागरिक कच्चे घर में रह रहे हैं।
- जिस परिवार में 16 से 59 वर्ष की आयु के बीच का कोई सदस्य नहीं है।
- जिस परिवार में कोई दिव्यांग व्यक्ति है वह भी इस योजना का लाभ प्राप्त करने के योग्य है।
- जिनके पास अपनी जमीन नहीं है और जो मजदूरी करते है।
- वह परिवार भी इसका लाभ ले सकता जिसके घर में कोई कमाने वाला न हो।
Pradhan mantri Suraksha Bima Yojana
Atal Pension Yojana (APY)
हेल्थ इंश्योरेंस स्कीम फॉर वीवर्स-HEALTH INSURANCE SCHEMES FOR WEAVERS
हेल्थ इंश्योरेंस स्कीम फॉर वीवर्स योजना में वीवर को स्वास्थ्य बीमा प्रदान किया जाता है।
पात्रता
- आवेदनकर्ता भारत का निवासी होना चाहिए।
- विवर का 50% इनकम हैंडलूम वीविंग से प्राप्त होनी चाहिए।
नेशनल सफाई करमचारी फाइनेंस एंड डेवलपमेंट कॉरपोरेशन (NSKFDC)
NSKFDC योजना में सफाई कर्मचारियों को आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है।
मनरेगा- MGNREGA
MGNREGA में मजदूरों को 100 दिन का गारंटी रोजगार प्रदान किया जाता है।
यदि रोजगार न दे पाए तो बेरोजगारी भत्ता दिया जाता है।
पात्रता
- आवेदनकर्ता भारत का निवासी होना चाहिए।
- आवेदक की उम्र 18 वर्ष या इससे अधिक होना चाहिए।
- आवेदक ग्रामीण निवासी होना चाहिए।
दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना-DDU-GKY
DDU-GKY योजना देश के ग्रामीण युवाओं को कौशल प्रशिक्षण प्रदान करने के उद्देश्य से विकसित की गई है।
कौशल प्रशिक्षण के बाद युवाओं को सरकार नौकरी भी प्रदान करती है।
पात्रता
- आवेदनकर्ता भारत का निवासी होना चाहिए।
- आवेदक की आयु 15 से 35 वर्ष होनी चाहिए।
- महिलाओं की अधिकतम आयु 45 वर्नी चाहिए।
पीएम स्वनिधि योजना – Pm SVANidhi Yojana
Pm SVANidhi योजना में सरकार देश के सभी रेहड़ी पटरी वालों को ₹10000 की आर्थिक सहायता लोन के तौर पर मुहैया करती है।
पात्रता
- आवेदनकर्ता भारत का निवासी होना चाहिए।
- सर्टिफिकेट ऑफ वेंडिंग या फिर आईडेंटिटी कार्ड होना चाहिए।
Pradhan mantri vaya vandana yojana
Sukanya Samriddhi Yojana (SSY)
ई श्रम पोर्टल महत्वपूर्ण दस्तावेज – UAN Card , NDUW Card Important Documents
- आधार नंबर
- आधार नंबर से लिंक मोबाइल नंबर
- सेविंग बैंक अकाउंट नंबर
- आईएफएससी कोड
- राशन कार्ड
- आय प्रमाण पत्र
- निवास प्रमाण पत्र
- आयु का प्रमाण
- पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
- मोबाइल नंबर
How to apply for UAN Card , NDUW Card
ई श्रम पोर्टल पर पंजीकरण करने की प्रक्रिया – How to apply for UAN Card , NDUW Card
- इसमें आवेदन करने के लिए सबसे पहले आपके E Shram Portal की ऑफिसियल वेबसाइट eshram.gov.in पर विजिट करना होगा।
- अब आपको इसका होम दिखेगा।
- यहाँ पर आपको रजिस्टर ऑन ई श्रम वाले ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।

- इस पर आपको अपना आधार लिंक मोबाइल नंबर, कैप्चा कोड, ईपीएफओ एवं ईएसआईसी मेंबर स्टेटस दर्ज करना होगा।
- अब आपको सेंड ओटीपी के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- इसके पश्चात आपको प्राप्त हुआ ओटीपी ओटीपी बॉक्स में दर्ज करना होगा।
- अब आपको रजिस्टर के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- इस प्रकार आप ई श्रम पोर्टल पर रजिस्टर कर पाएंगे।
Shadi Anudan Yojana UP
NREGA Job Card List
ई श्रम पोर्टल पर सीएससी लोकेट करने की प्रक्रिया / Procedure to Locate CSC on E Shram Portal
- सबसे पहले आपको E Shram Portal की आधिकारिक वेबसाइट eshram.gov.in पर जाना होगा।
- अब आपके सामने होम पेज खुल कर आएगा।
- इसके पश्चात आपको सीएससी लोकेटर के विकल्प पर क्लिक करना होगा।

- अब आपके सामने एक नया पेज खोलकर आएगा।
- आपको इस पेज पर अपने राज्य एवं जिले का चयन करना होगा।
- सीएससी से संबंधित जानकारी आपकी स्क्रीन पर खुलकर आ जाएगी।
ई श्रम पोर्टल पर एडमिन लॉगइन प्रक्रिया / Admin login process on e shram portal
- लॉगिन करने के लिए सबसे पहले आपको ई श्रम पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट eshram.gov.in पर विजिट होगा।
- अब आपको इसका होम पेज दिखेगा।
- इसके बाद आपको एडमिन लॉगइन के विकल्प पर क्लिक करना होगा।

- इसके बाद अब आपके सामने एक नया पेज ओपन होगा।
- यहाँ पर आपको अपनी ईमेल आईडी, पासवर्ड और कैप्चा कोड भरना होगा।
- इसके बाद आपको साइन इन वाले ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- इस प्रकार से अब आप एडमिन लॉगइन कर पाएंगे।
ई श्रम पोर्टल पर ग्रीवेंस दर्ज करने की प्रक्रिया / Procedure for registering Grievance on e Shram Portal
- सर्वप्रथम आपको E Shram Portal की आधिकारिक वेबसाइट eshram.gov.in पर जाना होगा।
- अब आपके सामने होम पेज खुल कर आएगा।
- होम पेज पर आपको कांटेक्ट अस के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- अब आपको ग्रीवेंस के विकल्प पर क्लिक करना होगा।

- इसके पश्चात आपके सामने ग्रीवेंस फॉर्म खुल कर आएगा।
- आपको इस फॉर्म में पूछी गई सभी महत्वपूर्ण जानकारी दर्ज करनी होगी।
- अब आपको लॉज ग्रीवेंस के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- इस प्रकार आप ग्रीवेंस दर्ज कर पाएंगे।
ई श्रम पोर्टल पर ग्रीवेंस स्टेटस चेक करने की प्रक्रिया / Procedure to check Grievance Status on E Shram Portal
- सबसे पहले आपको ई-श्रम पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट eshram.gov.in पर जाना होगा।
- अब आपके सामने होम पेज खुल कर आएगा।
- इसके पश्चात आपको कांटेक्ट अस के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- अब आपको ग्रीवेंस के विकल्प पर क्लिक करना होगा।

- इसके बाद आपको व्यू द स्टेटस आफ योर ग्रीवेंस के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- अब आपको रेफरेंस नंबर दर्ज करना होगा।
- इसके पश्चात आपको व्यू स्टेटस के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- ग्रीवेंस स्टेटस आपकी कंप्यूटर स्क्रीन पर होगा।
- इसके लिए सबसे पहले आपको E Shram Portal की आधिकारिक वेबसाइट eshram.gov.in पर विजिट करना होगा।
- इसके बाद अब आपके सामने इसका होम पेज खुल जायेगा।
- यहाँ पर आपको स्कीम्स के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद अब आपके सामने 2 खुल कर आएंगे।
- सोशल सिक्योरिटी वेलफेयर स्कीम
- एंप्लॉयमेंट स्कीम
- अब इनमे से किसी एक ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- अब सारी जानकारी आपकी कंप्यूटर स्क्रीन पर दिख जाएगी।
Thanks For Sharing The Very Nice Article. I Will also share with my All friends. Great Article thanks a lot.
love status in english
Sarkari Result
Rojgar
Family Status