Hurun India Rich List 2021: Mukesh Ambani Tops

Spread the love

जैसा की आपको पता है, कीHurun Global Rich List 2021 का लिस्ट आ चूका है। इनके द्वारा दिए गए लिस्ट में टोटल 3228 अरबपतियों को शामिल किया  गया था। जिसमे से भारत में 177 अरबपति हैं।

हुरून ग्लोबल रिच लिस्ट 2021 के अनुसार इनमे सबसे टॉप पर रिलायंस इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष मुकेश अंबानी है। Hurun India Rich List 2021 मुकेश अंबानी टॉप 10 सबसे अमीर व्यक्तियों की सूची का नेतृत्व करते हैं।

2020 में COVID-19 जैसे महामारी के बावजूद अमीर लोगों की सम्पति लगभग 32 प्रतिशत तक बढ़ी है। और दुनिया में सबसे ज्यादा नए अरबपति की संख्या चीन ने बढ़ाई है , चीन में 1058 नए अरबपति शामिल हुए है। जबकि अमेरिका में 696 नए अरबपति शामिल हुए है, भारत दुनिया में अरबपतियों के मामले में तीसरे स्थान पर है। मुकेश अंबानी 83 बिलियन अमेरिकी डॉलर की राशि के साथ सबसे अमीर भारतीय हैं।

 

हुरून ग्लोबल रिच लिस्ट क्या है ?
Hurun Global Rich List

 

हुरून ग्लोबल रिच लिस्ट ये हर साल पूरी दुनिया में सबसे आमिर लोगो की एक लिस्ट जारी करती है। जिसमे पूरी दुनिया के आमिर लोगो के उनके नेट वर्थ के अनुसार उनको रैंक करती है, जिसमे हमें पता चलता है की कौन सबसे अमीर है। इस पोस्ट में हम हुरून ग्लोबल रिच लिस्ट 2021 की टॉप 10 Hurun India Rich List 2021 And Their Net Worth के बारे में जानने वाले है। 

Hurun India Rich List 2021:

1. मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani): 

Hurun India Rich List 2021: Mukesh Ambani Tops
Hurun India Rich List 2021: Mukesh Ambani Tops

 

Hurun India Rich List 2021 में सबसे टॉप पर रहने वाला व्यक्ति और कोई नहीं बल्कि एशिया का सबसे आमिर आदमी और बिज़नेस टाइकून मुकेश अम्बानी है। इस साल इनकी कुल संपत्ति 83 बिलियन अमरीकी डालर है। इसी के साथ मुकेश अम्बानी T 10 Richest Person in India 2021 में टॉप पर है। 

इनकी रिलायंस इंडस्ट्रीज कंपनी 2020 में दुनिया के सबसे बड़े निगमों की फॉर्च्यून ग्लोबल 500 सूची में 96 वें स्थान पर है। 

रिलायंस भारत का सबसे बड़ा निर्यातक है , रिलायंस कंपनी भारत के निर्यात में 8% और सीमा शुल्क और उत्पाद शुल्क से भारत के कुल राजस्व का 5% है।

 

2. गौतम शांतिलाल अडानी और परिवार: Gautam Adani and family 

Hurun India Rich List 2021: Mukesh Ambani Tops
Hurun India Rich List 2021: Mukesh Ambani Tops

 

Hurun India Rich List 2021 में दूसरे सबसे आमिर आदमी है गुजरात के गौतम शांतिलाल अडानी इस बार भी ये अपने दूसरे स्थान पर बने हुए है। इनकी कुल सम्पति  32 बिलियन अमरीकी डालर है। इसी के साथ अडानी Hurun World Rich List 2021 में दूसरे स्थान पर है। 

और ये विश्व स्तर पर 48 वें सबसे अमीर व्यक्ति बन गए। इंडिया टुडे द्वारा उन्हें भारत के तीसरे सबसे शक्तिशाली व्यक्ति के रूप में स्थान दिया गया है। 

 

3. शिव नादर: Shiv Nadar

Hurun India Rich List 2021: Mukesh Ambani Tops
Hurun India Rich List 2021: Mukesh Ambani Tops

 Hurun India Rich List 2021 में तीसरे सबसे आमिर आदमी है IT कंपनी HCL के मालिक शिव नादर, इनकी कुल सम्पति 10 बिलियन अमरीकी डालर है। शिव नादर ने 1970 के दशक के मध्य में एचसीएल की स्थापना की और अपनी कंपनी के फोकस को लगातार मजबूत करके अगले तीन दशकों में आईटी हार्डवेयर कंपनी को आईटी उद्यम में बदल दिया। 2008 में, आईटी उद्योग में शिव नादर को उनके प्रयासों के लिए पद्म भूषण से सम्मानित किया गया था।

 

4. लक्ष्मी एन मित्तल: Lakshmi N Mittal

Hurun India Rich List 2021: Mukesh Ambani Tops
Hurun India Rich List 2021: Mukesh Ambani Tops

 

इस लिस्ट में चौथे सबसे आमिर आदमी लक्ष्मी एन मित्तल है। इनकी कुल सम्पति 19 बिलियन अमरीकी डॉलर है। लक्ष्मी एन मित्तल एक स्टील मैग्नेट और यूनाइटेड किंगडम में आर्सेलर मित्तल के सीईओ है।

फ़ोर्ब्स ने 2005 में मित्तल को दुनिया के तीसरे सबसे अमीर व्यक्ति का स्थान दिया था। इस लिस्ट में आने वाला सबसे पहला भारतीय मित्तल थे। मित्तल को 2007 में यूरोप का सबसे अमीर एशियाई व्यक्ति माना जाता था। फोर्ब्स की “सबसे शक्तिशाली लोग” की सूची में 57 वां-सबसे शक्तिशाली व्यक्ति भी है। 

लक्ष्मी एन मित्तल चीनी पीपुल्स एसोसिएशन फॉर फ्रेंडशिप विद फॉरेन कंट्रीज़ के ग्लोबल सीईओ का सदस्य भी है। 

2020 में भारत में COVID-19 महामारी के दौरान उन्होंने पीएम देखभाल कोष के लिए 100 करोड़ का दान किया।

मित्तल अपने उद्यमशीलता और व्यावसायिक सफलता के लिए व्यापक रूप से पहचाने जाते हैं और कई पुरस्कार प्राप्त कर चुके हैं।

Read also:

Robert T. Kiyosaki books summary in Hindi.

Best Bill Gates Quotes In Hindi

Famous APJ Abdul Kalam Quotes in Hindi

Best 100 Life Quotes

 

5. साइरस पूनावाला: Cyrus Poonawalla

Hurun India Rich List 2021: Mukesh Ambani Tops
Hurun India Rich List 2021: Mukesh Ambani Tops

 

Hurun India Rich List 2021 मे 5वें सबसे अमीर आदमी साइरस पूनावाला है, जिनकी सम्पति 18.5 बिलियन अमरीकी डॉलर है। साइरस पूनावाला एक भारतीय व्यवसायी है और ये पूनावाला समूह के अध्यक्ष भी है। जिसमे सीरम इंस्टीट्यूटऑफ इंडिया जो की पुणे मे स्थित है सम्मिलित है। भारतीय बायोटेक कंपनी जो की भारत मे वैक्सीन बनाती है के मालिक है।

COVID-19 वैक्सीन ऑक्सफोर्ड एस्ट्राजेनेका वैक्सीन का उत्पादन इन्ही की कंपनी ने किया है। 1966 मे साइरस पूनावाला ने SII की स्थापना की। इन्होने ने ही पहला चिकित्सीय टेटनस सीरम लॉन्च किया और उसके बाद एंटी टेटनस टीके का उत्पादन शुरू कर किया।

6. हिंदुजा समूह: Hinduja Group

Hurun India Rich List 2021: Mukesh Ambani Tops
Hurun India Rich List 2021: Mukesh Ambani Tops

 हिंदुजा समूह Hurun India Rich List 2021 मे 6 वें स्थान पर आते हैं, जिनकी कुल संपत्ति 18 बिलियन अमरीकी डालर है।

ये चार हिंदुजा भाइयों – गोपीचंद, श्रीचंद, अशोक और प्रकाश जो हिंदुजा समूह का संचालन करते हैं।

हिंदुजा ग्रुप 11 क्षेत्रों मे काम कर रही है जैसे – मोटर वाहन, तेल और विशेष रसायन, बैंकिंग और वित्त, आईटी और आईटीईएस, साइबर सुरक्षा, हेल्थकेयर, ट्रेडिंग, इन्फ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट डेवलपमेंट, मीडिया और मनोरंजन, पावर, रियल एस्टेट।

2015 मे, द एशियन अवार्ड्स ने हिंदुजा बंधुओं को बिजनेस लीडर ऑफ द ईयर अवार्ड से सम्मानित किया था।

2017 मे अशोक हिंदुजा को UAE सरकार द्वारा एशियाई बिजनेस लीडरशिप फोरम में ABLF ग्लोबल एशियन अवार्ड से सम्मानित किया था।

 

7. उदय कोटक: Uday Kotak

Hurun India Rich List 2021: Mukesh Ambani Tops
Image by – www.strategy-business.com

 

हुरुन की भारत रिच लिस्ट 2021 में उदय कोटक 7वें स्थान पर है, जिनकी कुल सम्पति 15 बिलियन अमरीकी डालर है।

उदय कोटक एक भारतीय अरबपति बैंकर, और कोटक महिंद्रा बैंक के कार्यकारी उपाध्यक्ष और प्रबंध निदेशक भी है।

ऐसे समय में जब भारत अभी भी एक बंद अर्थव्यवस्था था, कोटक ने अपने परिवार के व्यापारिक व्यवसाय को बढ़ाने का फैसला किया।

उदय कोटक ने 1985 में एक फाइनेंस फर्म शुरू की, जिसे 2003 में एक बैंक कोटक महिंद्रा बैंक में बदल दिया गया।

भारतीय रिज़र्व बैंक की बैंकिंग लाइसेंस प्राप्त करने वाली कोटक महिंद्रा फाइनेंस लिमिटेड भारत की कॉर्पोरेट इतिहास की पहली कंपनी बन गई।

जून 2014 में उदय कोटक को द इयरस्ट एंड यंग वर्ल्ड एंटरप्रेन्योर ऑफ द ईयर मे नामित किया गया था।

2017 मे इंडिया टुडे पत्रिका ने उन्हें 50 सबसे शक्तिशाली लोगों में # 8 वां स्थान दिया था।

8. राधाकिशन दमानी: Radhakishan Damani

Hurun India Rich List 2021: Mukesh Ambani Tops
Image by – www.business-standard.com

Indian Rich List 2021 मे राधाकिशन दमानी 8वें स्थान पर है। जिनकी कुल सम्पति14.5 बिलियन अमरीकी डॉलर है। राधाकिशन भारतीय अरबपति निवेशक, व्यवसायी और DMart के संस्थापक है। दमानी जो कि खुदरा बाजारों में मुकेश अंबानी को चुनौती देने के लिए भी जाने जाते हैं। 

भारत के सबसे बड़े खुदरा विक्रेताओं में से एक, डीमार्ट ने पिछले एक साल में अपने शेयर की कीमत में 35% की वृद्धि देखी है। राधाकिशन भारत के सबसे बड़े स्टॉक व्यापारियों में से एक है।

दामानी ने एवेन्यू सुपरमार्ट्स की शुरुआत की जो 2000 में DMart श्रृंखला की दुकानों को चलाता है। राधाकिशन अपने निवेश फर्म, ब्राइट स्टार इन्वेस्टमेंट्स लिमिटेड के माध्यम से अपने पोर्टफोलियो का प्रबंधन भी करते है।

 

9. जय चौधरी: Jay Chaudhry

Hurun India Rich List 2021: Mukesh Ambani Tops
Image by – www.business-standard.com

 

भारतीय-अमेरिकी अरबपति व्यवसायी और सीईओ, एक साइबर सुरक्षा कंपनी Zscaler के संस्थापक है। उनकी कुल संपत्ति 13 बिलियन अमरीकी डॉलर है।

हुरुन ग्लोबल रिच लिस्ट 2021 में 62 साल के चौधरी ने 577 स्थान हासिल किए हैं, और भारत के शीर्ष 10 सबसे अमीर व्यक्तियों में से एक हैं।

एक साक्षात्कार के दौरान, चौधरी ने कहा कि वह हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में पनोह नामक एक हिमालयी में पले-बढ़े हैं। उन्होंने आगे कहा कि बचपन में, बिजली न होने के कारण, उन्हें पेड़ों के नीचे पढ़ना पड़ता था। उन्होंने कहा, “मैं पड़ोस के गांव धूसरा में अपने हाई स्कूल जाने के लिए हर रोज लगभग 4 किमी पैदल जाता था,”।

10. दिलीप शांघवी और परिवार: Dilip Shanghvi and family:

Hurun India Rich List 2021: Mukesh Ambani Tops
Hurun India Rich List 2021: Mukesh Ambani Tops


हुरुन ग्लोबल रिच लिस्ट 2021
के अनुसार दिलीप शांघवी भारत में दसवें सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं। उनके और उनके परिवार की कुल सम्पति 12.5 बिलियन अमरीकी डॉलर है। 

दिलीप शांघवी भारतीय अरबपति व्यवसायी और सन फार्मास्यूटिकल्स के मालिक है। 2016 में शांघवी को भारत सरकार द्वारा पद्म श्री के नागरिक सम्मान से भी सम्मानित किया गया था। 10 सबसे अमीर भारतीयों की सूची 12.5 बिलियन अमरीकी डालर की कुल संपत्ति के साथ पूरी करते हैं।

 
आशा करता आपको मेरा ये पोस्ट  Hurun India Rich List 2021: Mukesh Ambani Tops In Hindi पसंद आया होगा।  कमेंट जरूर करें।
 

Leave a Comment